में उपाध्यक्ष पद के चक्कर में नहीं पडूंगी: यशोधरा

shailendra gupta
शिवपुरी। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तथा स्थानीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के शिवपुरी आगमन के अवसर पर उनसे मिलने भाजपा पार्षद पहुंचे। जिनमें नपा उपाध्यक्ष भानु दुबे, मनीष गर्ग मंजू, डॉ. विजय खन्ना, पंकज महाराज, हरिओम नरवरिया, सुरेन्द्र रजक, वार्ड क्रमांक 35 की पार्षद किरण खटीक के पति नीरज खटीक के अलावा वार्ड क्रमांक 19 की निर्दलीय पार्षद मनीषा गुर्जर के पति विनीत गुर्जर भी शामिल थे।

यशोधरा राजे ने पार्षदों से दो टूक कहा कि वह उपाध्यक्ष पद के चुनाव के चक्कर मेें नहीं पड़ेंगी और भाजपा पार्षदों का परिषद में बहुमत है। इसलिए पार्टी के पार्षद उपाध्यक्ष पद को जीतने में जुट जाएं। शहर के विकास के लिए भाजपा का उपाध्यक्ष होना आवश्यक है।

यशोधरा राजे ने पार्षदों से कहा कि चुनाव में भाजपा के 18 पार्षद जीतकर आए हैं और राजू गुर्जर भी हमारे साथ है। इसके अलावा अजय भार्गव भी भाजपा के हैं। उनकी पत्नी वार्ड क्रमांक 28 से निर्दलीय उ मीदवार के रूप में विजयी हुई हैं। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद संजय परिहार का नाम भी लिया गया। यशोधरा राजे ने कहा कि भाजपा का बहुमत स्पष्ट है और पार्षद मतभेद भुलाकर उम्मीदवार तय करें।

उन्होंने कहा कि संगठन मंत्री श्याम जी की उपस्थिति में भाजपा पार्षद बैठक करें और जो उपाध्यक्ष पद का दावेदार है। वह अपना नाम बताए। इसके बाद नाम पर चर्चा हो बहस हो और बिना किसी गुटबाजी के नाम तय किया जाए। उन्होंने कहा कि मेरा कोई गुट नहीं है।

मैं मंत्री के रूप में अपना काम कर रही हूं। सड़कों के लिए पीडब्ल्युडी से बात की है। वहीं सिंध परियोजना के लिए भी प्रयासरत् हूं और आप सब लोगों को भी अपना काम करना चाहिए। यशोधरा राजे ने कहा कि ऐसा न हो कि यहां से अधिक पार्षद जाएं और चुनाव में कम रह जाएं।
               
पार्षद पति नपा के कार्य से दूर रहें
यशोधरा राजे ने पार्षद पतियों को हिदायत दी है कि वह नगरपालिका के कार्यों से अपने आप को दूर करें तथा अपनी पत्नियों को कार्य करने दें। यह टिप्पणी उन्होंने तब की जब पार्षद के रूप में उनका स्वागत कुछ पार्षद पतियों ने किया। उन्होंने पार्षद पतियों से कहा कि वह अपनी पत्नियों को नगरपालिका का कार्य जि मेदारी से करने दें।

डिजीटल सदस्यता के लिए भाजपा की संभागीय बैठक आज
शिवपुरी। भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर शिवपुरी, श्योपुर, गुना और अशोकनगर जिलों के पार्टी पदाधिकारियों की संभागीय बैठक 18 दिस बर गुरूवार को होटल सोन चिरैया में दोपहर 2 बजे से आयोजित की गई है।

इस संभागीय बैठक में भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी और भोपाल से पधारे पार्टी के वरिष्ठ नेता तपन भौमिक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में सभी चार जिलों के भाजपा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल महामंत्री, जनप्रतिनिधिगण, सदस्यता प्रभारी और सहसदस्यता प्रभारी उपस्थित रहेंगे।

भाजपा के जिला सहसदस्यता प्रभारी अजय खेमरिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में भाजपा सदस्यता 2 करोड़ रखने का लक्ष्य रखा गया है। इसी के तहत पूरे प्रदेश में पार्टी की सदस्यता ऑनलाइन पद्धति से बढ़ाई जा रही है। श्री खेमरिया ने बताया कि सदस्यता अभियान मोबाइल से संचालित होगा और कल की बैठक में सदस्यता अभियान को चरणबद्ध तरीके से संचालित करने पर विचार होगा। सदस्यता मोबाइल से की जाएगी और इसके लिए रसीद कट्टे का उपयोग नहीं किया जाएगा।
           

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!