ब्रज की होली में सराबोर हुआ गांधी पार्क, धूमधाम से मना गिर्राज महोत्सव

शिवपुरी। अखण्ड परमधाम सेवा समिति द्वारा आयोजित 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन कल गांधी पार्क मैदान में ब्रज की होली मनाई गई। जहां बड़ी सं या में मौजूद भक्तों ने होली गीतों पर जमकर थिरके। जहां पुष्पों की बरसा की गई। वहीं कथा के अंत में गिर्राज महोत्सव भी बड़ी धूमधाम से मना।

कथा व्यास स्वामी ज्योतिर्मयानंद गिरि जी महाराज के सुमधुर भजनों ने भक्तों को वहां बांध लिया। कथा व्यास द्वारा भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं की कथाओं का वाचन किया। जिसमें इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए भगवान कृष्ण ने गिर्राज पर्वत को अपनी अंगुली पर धारण किया और उनके अनेकों नामों में एक नाम गिर्राजधरण जुड़ा। इस कथा को स्वामीजी बड़े ही सुंदर ढंग से बताया। वहीं आज छठवे दिन मथुरा लीला, कंस वध एवं रूकमणी विवाह की कथा महाराज श्री के श्रीमुख से सुनाई जाएगी।

बीती 16 दिस बर से प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत् कथा महामण्डलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज के शिष्य स्वामी ज्योतिर्मियानंद गिरि जी महाराज के द्वारा सुनाई जा रही है। जिसमें भगवान श्री कृष्ण और श्री राम सहित भगवान के सभी अवतारों की कथा का सुनाई जा रही है। जिसे सुनने के लिए भक्तगण  कथास्थल पर पहुंच रहे हैं। कल कथा के पांचवे दिन ब्रज होली उत्सव और गिर्राज महोत्सव की कथा स्वामी जी द्वारा कही गई।

जहां सुमधुर भजनों के साथ कथा के प्रमुख अंश भक्तों के समक्ष रखे। जिन्हें सुनकर भक्तगण भावभिवोर हो गए। वहीं होली की धूम पाण्डाल स्थल में मची रही। कथा के अंत में भगवान की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आज कथा के छठवे दिन कंस वध की कथा स्वामीजी द्वारा सुनाई जाएगी।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!