शिवपुरी में भाजपा के लिए अच्छा नहीं रहा 2014

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के लिए शिवपुरी जिले में 2014 का साल अच्छा नहीं रहा। सांसद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को पराजय हासिल हुई, वहीं नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर भी भाजपा प्रत्याशी हरिओम राठौर को जीत हासिल नहीं हो पाई।

भाजपा को अकेली राहत शिवपुरी नगरपालिका के पार्षद पदों पर विजयी प्रत्याशियों से मिली और उसके 39 में से 18 पार्षद चुनकर आये। जबकि पिछली बार उसके 12 पार्षद जीतकर आये थे। भाजपा को झटका पिछोर और खनियांधाना नगर पंचायतों के खिसकने से भी लगा और तमाम प्रयासों के बाद भी वह कांग्रेस के कब्जे से बदरवास और कोलारस नगर पंचायत निकालने में सफल नहीं रही। ााजपा को राहत करैरा नगर पंचायत ने भी दी, जहां भाजपा अध्यक्ष पद और पार्षद पदों पर भी कब्जा करने में सफल रही।

2014 में सूअरों से भी मिली जनता को राहत
विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने निर्वाचित होने के बाद सबसे पहले शिवपुरी को सूअरों से मुक्त बनाने का आव्हान किया था, लेकिन नगरपालिका प्रशासन ने इस दिशा में कोई  सकारात्मक पहल नहीं की, परंतु समाजसेवी डॉ. राजेन्द्र गुप्ता की जनहित याचिका पर जब उच्च न्यायालय ने सूअरों के शूट आउट का फरमान जारी किया तब 10 हजार से अधिक सूअरों को गोली मारकर जनता को इस समस्या से राहत दिलाई गई।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!