कसीनो आॅन व्हील्स: चलती कार में जुए का फड़ चल रहा था भाजपाई

shailendra gupta
शिवपुरी। खनियांधाना थानांतर्गत रेड्डी चौराहे से पुलिस ने सड़क पर दौड़ती बोलेरो में चल रहे जुए में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जुआरियों से 12 हजार रुपए भी जब्त किए गए हैं जुआरियों में भाजपा मंडल अध्यक्ष का भतीजा भी शामिल है।

पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में दो कारों में जुए के फड़ चल रहे हैं कारें सड़क पर दौड़ रही हैं, ताकि पुलिस छापा न मार सके। सूचना पर रेड्डी चौराहे पर वाहन चेकिंग लगाई पुलिस ने जब बोलेरो क्रमांक एमपी 33 आर 0806 को रोका तो उसमें 4 लोग जुआ खेलते मिले पुलिस ने उक्त लोगों से हार-जीत के दांव पर लगे 12 हजार रुपए भी जब्त किए पुलिस ने आरोपियों को गिर तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आरेपियों की पहचान राजू पुत्र अमोल सिंह यादव निवासी बादली थाना मायापुर भरत सोनी पुत्र दयाराम सोनी, मुकेश पुत्र भागीरथ साहू, कमलेश पुत्र नारायणदास कोली निवासी खनियांधाना के रूप में की गई आरोपियों में शामिल राजू यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकरण यादव का भतीजा भी शमिल है, पुलिस ने बोलेरो कार को भी जब्त कर लिया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!