तेजमल सांखला की टवेरा ने बाइक सवार को टक्कर मारी

shailendra gupta
शिवपुरी। शहर के कमलागंज स्थित बड़े पुल पर बुधवार की देर शाम शहर के भाजपा नेता के रिश्तेदार की टवेरा गाड़ी के चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारी और बाद में पीछे आ रही दूसरी बाइक भी गाड़ी से जा भिंड़ी।  

इस हादसेें में दोनो बाइकों पर सवार युवक  गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को अपनी जप्ती में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

भाजपा नेता तेजमल सांखला के रिश्तेदार की गाड़ी ने आज शाम करीब साढ़े 7 बजे कमलागंज के बड़े पुल पर एक बाइक पर सवार युवक केशव पुत्र परमाल धाकड़ से जा भिंड़ी। पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहा वीरू धाकड़ भी उसी वाहन से जा टकराया। इस हादसे में दोनो बाइकों पर सवार दोनो घायल हो गए।

घटना के बाद जिस वाहन से दोनो बाइक सवार टकराए थे उसी वाहन से दोनो घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में वाहन को कोतवाली पुलिस ने जप्ती में ले लिया है। घायलों मे से केशव की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
फोटो सहित।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!