पहले किया प्राणघातक हमला, अब घर में तोड़फोड़ कर डाली

शिवपुरी। मृत्यु भोज में हुई बहस के दौरान एक वृद्व पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियो ने आज दिन में फरियादी के ऊपर बयान बदलने को दबाव डाला और जब वह नही माने तो उनके घर पर हमला कर तोडफोड़ करने के और जान से मारने कर धमकी देने के सामाचार मिल रहे है।

विदित हो कि रेलवे क्रासिंग के पास स्थित ओझा मेंटल की दुकान है जिसके संचालक अशोक ओझा पुत्र स्व. पृथ्वी ओझा हैं। कुछ समय पूर्व श्री ओझा की दुकान पर आरोपी अ मान रावत, पहाड़ सिंह रावत और जितेन्द्र सिंह रावत   बेल्डिंग का काम कराने आए थे। जहां आरोपियों ने मजदूरी के कुछ रूपये उधार कर दिए थे। जिनको मांगने के लिए अशोक ने कई बार आरोपियों से संपर्क किया, लेकिन आरोपी हमेशा रूपये देने की बात कहकर टाल देते थे।

बीते दिन अशोक ग्राम ठर्रा में एक मृत्युभोज में शामिल होने के लिए गए हुए थे। उस समय उक्त आरोपी वहां मौजूद थे। जिनसे श्री ओझा ने तगादा कर दिया। जिस पर आरोपी  क्रोधित हो उठे और उन्होंने वृद्ध पर लाठियों और कुर्सियों से हमला बोल दिया। घटना में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें पहले शिवपुरी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया था।

इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था और कल सुबह 7 बजे उक्त आरोपी वृद्ध के निवास स्थान पर पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर पथराव और गाली गलौंच की। पथराव में मकान के कांच सहित अन्य सामान टूट गया।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!