प्रतिभाओं को सम्मानित करेगा पाल युवा मंच

shailendra gupta
शिवपुरी। शिक्षा के माध्यम से समाज व देश को गौरान्वित करने वाली पाल, ग्वाल, बघेल समाज की प्रतिभाओं को स मानित करने का अवसर पुन: आ गया है। पाल युवा मंच ग्वालियर के तत्वाधान में डॉ.राजेन्द्र सिंह पाल स्मृति संभागीय प्रतिभा स मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए लुधावली शिवपुरी के राजू ग्वाल व नेपाल पाल ने संयुक्त रूप से बताय कि इस स मान समारोह में समाज की वर्ष 2014 में कक्षा 12वीं एवं कक्षा 10वीं के सभी 60 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र व शील्ड प्रदाय की जाएगी साथ ही उत्कृष्ट मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रथम पुरूस्कार स्वरूप मिनी लैपटॉप, द्वितीय पुरूस्कार में मोबाईल हैण्डसेट व तृतीय पुरूस्कार में 1500 रूपये नगद राशि प्रदाय की जाएगी। यह पुरूस्कार 12वीं एवं 10वीं में अलग-अलग दिया जाएगा। साथ ही प्रतिभाओं के माता-पिता को भी शॉल श्रीफल से स मान किया जाएगा।

पंजीयन के लिए राजू ग्वाल 09893930924 एवं नेपाल पाल 09993920560 से फॉर्म प्राप्त व जमा किए जा सकते है। पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है। आयोजन में इस बार मु य रूप से समाज की मासिक पत्रिका पाल बघेल टाई स का वार्षिक सदस्य होना भी अनिवार्य है और पंजीयन फॉर्म भी इस पत्रिका की सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही जमा किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के कार्यक्रम प्रभारी सीताराम पाल, उप संयोजक राजेन्द्र सिंह पाल, संयोजक श्याम सिंह बघेल, श्रीमती रमा पाल, अशोक पाल, गोविन्द सिंह पाल, डॉ.अशोक पाल, अ िबकेश धनगर, भगवानदास पाल, नरेश पाल, अमरनाथ बघेल, बन्टी बघेल, राजेश पाल, दिलीप सिंह पाल, राजेन्द्र पाल, गिरीश पाल, राजेन्द्र बघेल, सुरेशचन्द्र बघेल, राकेश पाल, ओमप्रकाश पाल, मुकेश पाल आदि ने अधिक से अधिक सं या में प्रतिभागियों से इस आयेजन में भाग लेने की अपील की है।



Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!