रेफ्रिजरेशन टैक्नीशियन संघ की कार्यकारिणी गठित

शिवपुरी। संगठन की महत्वता को देखते हुए शहर में अब रेफ्रिजरेशन टैक्नीशियन का कार्य करने वाले लोगों ने मिलकर अपना संगठन तैयार किया है। इस संदर्भ में गत दिवस स्थानीय बाणगंगा परिसर पर संघ की आवश्यक बैठक आयोजित हुई।
जिसमें रेफ्रिजरेशन टैक्नीशियन संघ की कार्यकारिणी का गठन सर्वानुमति से किया गया। संगठन में अध्यक्ष की महती जि मेदारी ओमप्रकाश जैन को जबकि सचिव के रूप में हरिशंकर ओझा को चुना गया। इसके अलावा संगठन में कोषाध्यक्ष अरूण शर्मा होंगें, उपाध्यक्ष बसंत चौहान, सह सचिव रामनिवास कुलश्रेष्ठ को शामिल किया गया। 

संगठन के कार्यकारिणी सदस्यों में रामनारायण, अजय ओझा, के.के.शर्मा, ओमप्रकाश जैन, आबिद खान, असलम खान, जीतू सोनी, पारस जी, जहीर शेख, राजीव सक्सैना, जीतू सोनी, दीपक सोनी, मनोज ओझा आदि को शामिल किया गया है। संगठन के सभी पदाधिकारियों ने नवीन कार्यकारिणी का गठन कर बने हुए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर संगठन ने मजबूती के साथ कार्य करने की बात कही और प्रत्येक रेफ्रिजरेशन टैक्नीशियन का कार्य करने वाले हरेक मैकेनिक को संगठन से जोड़ा जाएगा और मिलकर इस संगठन को मजबूती प्रदाय की जाएगी।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!