किराने की दुकान में आग से लाखों का माल खाक

0
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेंत्र के ग्राम सिंहनिवास के पास स्थित एक किराना व्यापारी की दुकान में आज शनिवार तड़के आग लग गई। धीरे-धीरे आग इतनी फैल गई कि आग से दुकान में रखा परचूने का सामान सहित तिजोरी में रखे एक लाख रूपए नगद जलकर राख हो गए। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया लेकिन दुकान में आग कैसे लगी इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में आगजनी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ग्राम सिंहनिवास के पास नीलम सिंह रावत की किराने की दुकान स्थित है। नीलम कुछ दिन पूर्व ही करीब 4 लाख रूपए का परचूने का सामान थोक में लाया था। शनिवार को तड़के करीब 3 बजे अचानक से अज्ञात कारणों के चलते दुकान में आग लग गई। घटना की सूचना एक घंटे बाद दुकान मालिक को लगी। इसके बाद दुकान मालिक सहित आस-पास के लोगो ने आग बुझाने की कोशिश की, साथ ही फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। जब तक दमकल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाती तब तक व्यापारी का दुकान में रखा 4 लाख रूपए का सामान जल गया साथ ही दुकान से लगी तिजोरी भी आग की चपेट में आ गई जिसमें नकद एक लाख रूपए मौजूद था वह भी आग में जल गया। पुलिस ने इस मामले में आगजनी की कायमी कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जहर गटकने से युवक की मौत

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेंत्र के ग्राम रायपुर में रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार को दोपहर कोई जहरीला पदार्थ गटक लिया। इस घटना में कुछ देर बाद युवक ने अपना दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। रायपुर में रहने वाले पान सिंह धाकड़(27) ने आज दोपहर अज्ञात कारणों के चलते जहर गटक लिया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल ही ला रहे थे कि तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!