एक के बाद एक हो रही वारदातों से दहशत में नगरवासी

shailendra gupta
0
कोलारस। इन दिनों कोलारस नगर का हाल बहुत खराब चल रहा है। एक के बाद एक हो रही गंभीर वारदातों से लोग सकते है तथा उनका पुलिस से विश्वास उठता जा रही है। ऐसी स्थिति में नगर में रहने वाले लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जिस तरह कोलारस सहित अंचल में लगातार वारदातों का ग्राफ  दिन व दिन वढता ही जा रहा है। उसे देखते हुऐ ऐसी स्थिति का वनना स्वभाविक है।

वीते कुछ दिनों में हुईं लूट, चोरी, हत्या के प्रयास की वारदातों ने नगर में रहने वाले लोगों के मन में भय पैदा कर दिया है। इतना ही नहीं  अब तो लोग अकेले बैंको में लेनदेन के लिये एवं रात्रि 8 वजे के वाद घरों से निकले में काफी परेशानी व असुरक्षित माहौल महसूस कर रहे है।हांलाकि कोलारस पुलिस ने कुछ मामलों में सफलता तो हासिल की है। परन्तु कई वडे मामले अभी भी अनसुलझे ही हैं, जिससे लोगों में अपनी सुरक्षा को लेकर भय वना हुआ है।

चंद दिनों में ये हुईं वारदातें
वेयर हाउस लूटने की साजिस रच रहे आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार।
 सुनाज गांव में अज्ञात लोगों ने किसान फौजा पुत्र कल्लू वघेल की गर्दन रेतकर हत्या का प्रयास का मामला।
 कटटे की नोक पर कोलारस अंचल के ग्राम लुकवासा में 5 लाख रूप्ये से अघिक की लूट। घटना से कस्बे में दहशत का माहौल। -
 पुलिस की नाक के नीचे से चोरी का प्रयास- पुलिस थाना कोलारस से सटी हुई गायत्री कॉलौनी में कुछ चोरों ने दो घरों में चोरी का प्रयास किया लेकिन लोगों की सतर्कता के कारण वारदात अंजाम तक नहीं पहुंची।
 नगर के सर्राफा व्यवसाई रूपेश जैन को मोवाइल पर एक करोड की मांग एवं जान से मारने की धमकी दी गई। दहशतजदा व्यवसाई ने पुलिस की मदद ली, लेकिन अभी तक पुलिस कुछ नहीं कर पाई है।

इनका कहना है
 पुलिस अपने स्तर पर हर गंभीर वारदात को सुलझाने का प्रयास कर रही है। हमें कई मामलो में सफलता भी मिली है। किसी भी कीमत पर नगर में असुरक्षा का माहौल निर्मित नहीं होने दिया जाएगा। अपराधों पर लगाम लगाने का प्रयास पूरी मुस्तैदी से कर रही है।--
ब्ही के छारी
एसडीओपी, कोलारस।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!