शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम दुहाई से सवा माह पहले आरोपी ने विवाहिता को शादी का झांसा देकर ले गया था जिसे 29 अप्रैल को आरोपी गांव छोड़ गया। इसके बाद पीडि़ता ने अपने पति के साथ कल थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 366 का मामला दर्ज कराया है।
विदित हो कि उमावती (परिवर्तित नाम) पत्नि रामेश्वर लोधी उम्र 42 वर्ष को गांव में रहने वाला आरोपी अशोक लोधी 26 मार्च को शादी का झांसा देकर ागा ले गया था। इस मामले में अपहृता के पति ने शिकायत दर्ज कराई थी और इसके बाद 29 अप्रैल को आरोपी अशोक अपहृता को गांव वापिस छोड़ गया। जहां पीडि़ता ने पति को बताया कि वह उसका अपहरण कर जयपुर राजस्थान ले गया था। जहां आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। इस घटना के बाद बदनामी के डर से फरियादी पक्ष ने मामले को छिपा लिया, लेकिन कल पीडि़ता उमावती अपने पति को लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।