एजुकेशन फॉर लाईफ से बताई जा रही जीवन जीने की कला

0
शिवपुरी-अप्रैल माह में प्रतिवर्ष हैप्पीडेज़ स्कूल मेे एक प्रोजेक्ट आयोजित किया जाता है इसी क्रम में इस वर्ष अपै्रल माह को 'एजूकेशन फॉर लाइफ' माह के रूप में मनाया गया। इस प्रोजेक्ट के समापन के अवसर पर 4 मई को संध्या सात बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया।
जिसमें मूल्यों पर आधारित नृत्य नाटिका, कविता पाठ, गायन व  अंग्रेजी, हिन्दी नाटकों का मंचन हुआ। जिसमें अपने संसाधनों का संरक्षण करने का अनुरोध किया गया। छात्रों द्वारा बनाए गए चार्ट की भी प्रदर्शनी लगाई गई। इस कार्यक्रम का प्रारंभ संस्कृत वंदना से हुआ। तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य ने एक छोटा सा भाषण दिया।

बच्चों द्वारा एक वैल्यू ट्री (मूल्यों का वृक्ष) बनाया गया। जिसके पत्तों पर जीवन जीने के 12 मूल्य उकेरे गए। जो लोगों के आकर्षण का विशेष केन्द्र रहा। हर मूल्य हर विषय को जोडकर कला के माध्यम से चित्रों द्वारा चार्ट पेपर पर दिखाया गया। चाट्र्स की भी लोगों ने प्रशंसा की। इसके साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं के योगदान को सराहा गया।

विद्यालय की संचालिका श्रीमती गीता दीवान, श्रीमती उमी दीवान, दीवान अरविन्दलाल जी, दीवान सुरेन्द्र लाल जी, दीवान अर्जुन लाल जी, श्रीमती सम्रता दीवान, प्राचार्य पद्मेश थपलियाल जी, शहर के गणमान्य लोग व अभिभावक गण उपस्थित रहे।

अंत में इन्दौर से आई मिस गरिमा खण्डेलवाल 'आर्ट ऑफ लिविंग' की सदस्या ने नैतिक  मूल्यों का जीवन में क्या महत्व है  विषय पर अपने विचार रखे। सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन की तरफ से स्वल्पाहार दिया गया। अंत में प्राचार्य के धन्यवाद व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!