शिवपुरी-भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा शिवपुरी द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई 2014 को रक्तदाताओं का स मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
संस्था के सचिव डॉ. सीपी गोयल ने बताया है कि रक्तदाता स मान समारोह में जिन स्वैच्छिक रक्तदाताओं द्वारा दो या दो से अधिक बार रक्तदान किया है एवं जिन संस्थाओं द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर वर्ष 2013-14 में 5 यूनिट या उससे अधिक रक्तदान कराया है उन संस्थाओं को स मानित किया जाएगा। कार्यक्रम संस्था की कल्याणी धर्मशाला में दिनांक 8 मई को सायं 6 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर रेडक्रॉस के सदस्यों, समाजसेवियों एवं रक्तदाताओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।