विवेकानन्द कॉलोनी के घरों में दौड़ गया 11 हजार वॉट करंट

shailendra gupta
0
शिवपुरी। विवेकानन्द कॉलोनी में आज सुबह डीपी से एक गिलहरी के चिपक जाने के कारण डिओ में फॉल्ट होने पर घरों में सीधे तौर पर 11 हजार वोल्टेज की सप्लाई हो गई और कॉलोनी के निवासियों ने चंद ही मिनिटों में वह नजारा देखा कि स्विच ऑफ घरेलू उपकरण टीवी,पंखा, एलसीडी अपने आप चालू हुए और धड़ाधड़ फुंकते चले गए।

मैन पॉवर बोर्ड में कई घरों में आग लगने के कारण अफरा तफरी का माहौल मच गया। भाजपा नेता विष्णु जैमिनी एवं विवेकानन्द निवासी महावीर शर्मा, भोलू पचौरी, सूरज शर्मा, अशोक शर्मा एवं बृजेश शर्मा ने घटना की जानकारी विद्युत मण्डल के आलाधिकारियों को दी। जिससे मौके पर विद्युत कर्मचारियों की टीम पहुंची और उसने डी.पी. पर लगे डिओ को बदला। इस घटना के कारण लगभग 6 कूलर, 5 एलसीडी, 11 पंखे के साथ-साथ अन्य उपकरण भी विवेकानन्द कॉलोनीवासियों के फुंंक गए।

विवेकानन्द कॉलोनी में आज प्रात: के.के.शुक्ला के घर के सामने लगी हुई डीपी के डिओ पर एक गिलहरी आकर चढ़ गई। यह गिलहरी पास के ही पेड़ से उस डीओ पर पहुंची थी, गिलहरी के डिओ के संपर्क में आने से ही सीधा अर्थ मिला और जिन घरों में डीपी के माध्यम से सप्लाई थी वहां सीधे तौर पर 11 हजार वोल्टेज की सप्लाई हो गई। अपनी दैनिक दिनचर्या में व्यस्त विवेकानन्द कॉलोनीवासियों ने अपने घरों में लगे हुए बिजली के बोर्डों को जलते हुए देखा तो घबरा गए। कॉलोनी के लोग इकट्ठे हुए और उन्होंने विद्युत मण्डल के आलाधिकारियों को जानकारी दी। 

भाजपा नेता विष्णु जैमिनी ने घटना के संबंध में बताय कि जोर की आवाज के साथ अचानक घरों के बंद पंखा, कूलर चालू हुए और मैन स्विच बोर्डोँ में आग लगने लगी। जिसकी शिकायत विद्युत मण्डल को की और विद्युत मण्डल के एक दल ने आकर डी.पी. पर हुए इस अप्रत्याशित घटनाक्रम को दुरूस्त किया। सब लाईनमैन प्रेम सिंह ने बताया कि अर्थ मिलने के कारण इलेवन केव्ही की सप्लाई घरो में हो गई जिससे यह दुर्घटना हो गई। उन्होनें इस बात का भी उल्लेख किया कि गिलहरी के कारण इस तरह की घटनाऐं कई जगह होती रहती है। प्रेम सिंह के साथ महेन्द्र ङ्क्षसह कुशवाह, माखन लाल मेहरा, मुकेश भदौरिया, विनोद कुशवाह के अलावा चालक बहादुर सिंह भी इस सुधार के कार्य में कॉलोनी में मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!