रेत की कालाबाजारी शुरू: दर्जन भर ट्रेक्टर पकड़े

shailendra gupta
0
शिवपुरी. शासन के नियमों के विपरीत बिना रॉयल्टी चुकाए दर्जन भर से अधिक ट्रेक्टर को फिजीकल पुलिस ने उस समय पकड़ लिया जब मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि यह ट्रेक्टर शिवपुरी की ओर जा रहे है।
जिस पर तत्काल फिजीकल प्रभारी एम.एल. मौर्य ने पुलिस बल के साथ दबिश दी और मौके से 11 ट्रेक्टरों को पकड़ा जिनके कागजात खंगालें तो  अधिकाशंत: सभी बिना रॉयल्टी के पाए गए। जिस पर पुलिस ने भी ट्रेक्टरों को अपनी हिरासत में लिया और कार्यवाही को अंजाम दिया। पकड़े गए ट्रेक्टरों के संबंध में खनिज विभाग को भी अवगत करा दिया गया है। जहां पकड़े गए इन सभी ट्रेक्टरों के विरूद्ध जुर्माना अधिरोपित किए जाने की कार्यवाही की जाएगी। यहां बताना होगा कि यूं तो शहर में रेत का परिवहन पर्यावरण की एनओसी के बगैर नहीं किया जा सकता है ऐसे में यह सभी ट्रेक्टर विभिन्न क्षेत्रों से बिना रॉयल्टी के गुजर रहे थे कि तभी पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली और इस कार्यवाही को अंजाम दिया।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!