शिवपुरी। जब सुषमा स्वराज के आने की खबर भाजपा महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा गुरू को लगी तो वह हैलीपेड की ओर दौड़े और काफी मिन्नतें की लेकिन सुषमा स्वराज ने गुरू की एक ना सुनी और अंतत: थक-हाकर वह स्वयं को अपमानित समझ अपने उडऩखटोले में सवार होकर उड़ गई।
इस घटनाक्रम ने ऐन चुनावी वक्त पर ऐसा माहौल बिगाड़ा कि जहां कांग्रेसियों में उत्साह है तो वहीं भाजपाई सिर पर हाथ रखे बैठे हुए थे। हालांकि घटना के बाद से भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता ने इस ओर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी जबकि यहां आमसभा करने से पहले सुषमा स्वराज को महिला मोर्चा की बैठक को भी संबोधित करना था। शिवपुरी में अपने इस अपमान से क्षुब्ध सुषमा स्वराज अगले पड़ाव अलीराजपुर के लिए रवाना हो गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।