सामूहिक विवाह सम्मेलन में महिला प्रदेशाध्यक्ष कृष्णाकांता तोमर करेंगी शिरकत

shailendra gupta
0
शिवपुरी। क्षत्रिय महासभा नरवर-करैरा इकाई द्वारा नरवर विकासखण्ड के बरूआनाला स्थित हनुमान घाट पर सामूहिक विवाह स मेलन का आयोजन 01 मई को किया जा रहा है। आयोजन में मु य रूप से क्षत्रिय महिला प्रदेश इकाई की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती कृष्णकांता  तोमर भी उपस्थित रहेंगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला इकाई की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह चौहान ने बताया कि क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह स मेलन को लेकर समाज में हर्ष व्याप्त है और सभी क्षत्रिय बन्धुओं के सहयोग से यह अमिट आयोजन होने जा रहा है कार्यक्रम में महिला इकाई की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती कृष्णकांता तोमर के आगमन की सूचना से क्षत्रिय महिलाओं में भी हर्ष व्याप्त है और कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती तोमर की क्षत्रिय महिला प्रदेश इकाई शिवपुरी द्वारा भव्य आगवानी व स्वागत किया जाएगा। इस संबंध में क्षत्रिय महिला प्रदेश इकाई की संगठन मंत्री सुमन कुशवाह भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगी। इस कार्यक्रम में महिला प्रदेश इकाई कार्यकारिणी के सदस्य मधु राठौड़,साधना सोलंकी, मुन्नी चौहान, अमिता जादौन, मीरा कुशवाह, ममता राठौड़, सरोज कुशवाह, मालती तोमर, अल्का चौहान, मीरा सिकरवार, मनोरमा भदौरिया, संध्या बघेल, आराधना पुण्ढीर, रतन राठौड़, ममता सेंगर, सोनू गौर, सुनीता गौर, नीता कुशवाह, आदित्या कुशवाह, सरिता चौहान, आशा चौहान, रामपति परिहार, रमा कुशवाह, नीलम कुशवाह, ऊषा राजावत आदि ने सभी क्षत्रिय महिलाओं से अधिक से अधिक सं या में शामिल होने का आग्रह किया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!