शिवपुरी। जिले के कोलारस नगर निवासी दो युवक की राजस्थान के कैलवाडा में रविवार की शाम सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद दोनों युवको का अंतिम संस्कार कोलारस में किया गया है।
जानकारी के अनुसार राजकुमार जाट उम्र 30 वर्ष पुत्र भगवान सिंह निवासी जाट मौहल्ला कोलारस और अनुराग उर्फ निक्की उम्र 22 वर्ष पुत्र शिवकुमार भार्गव निवासी जैन मंदिर के पास कोलारस रविवार के बारां जिले के गांव रामपुरिया के लिए घर से निकले। बताया जाता है कि कैलाबाड़ा नजदीक शाम 4 बजे एक मोड़ पर तेज र तार बाईक अनियंत्रित होकर डिवाईडऱ से जा टकराई, जिससे अनुराग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि घायल राजकुमार ने ईलाज लिए अस्पताल ले जाते समय में दम तोड़ दिया।
बताया गया है कि मृतक अनुराग का रविवार रात कोलारस में अंतिम संस्कार हुआ और रविवार की सुबह राजकुमार का दाह संस्कार किया गया। जानकारी मिली है कि राजकुमार अपने जीजा के यहां अनुराग को साथ लेकर गया था। लेकिन दुर्घटना के कारण दोनो दोस्त अपनी मंलिज तक नही पहुंच सके
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।