मनाई राममनोहर लोहिया जयन्ती

shailendra gupta
0
शिवपुरी। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी द्वारा राममनोहर लोहिया जयंती का आयोजन गत दिवस कमलागंज स्थित कार्यालय पर किया गया।
यहां पार्टी के वरिष्ठ नेता शंकर शिवपुरी एवं प्रदेश महासचिव भाई वीरेन्द्र ने सर्वप्रथम राम मनोहर लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके जीवन बलिदान का स्मरण किया। इस अवसर पर अन्य लोसपा कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर राम मनोहर लोहिया के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही और उन्हें पुष्प अर्पित किए।

धर्मेन्द्र गुर्जर बने शहर अध्यक्ष

लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव भाई वीरेन्द्र की अनुशंसा पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्याम सुन्दर यादव के निर्दशानुसार पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव पुरोहित ने नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शहर अध्यक्ष के रूप में युवा जुझारू नेतृत्व की कमान सौंपते हुए धर्मेन्द्र गुर्जर को अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस अवसर पर धर्मेन्द्र गुर्जर ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करते हुए अपने पदीय दायित्व को पूर्ण ईमानदारी से निभाने की बात कही और आश्वस्त किया कि पार्टी के आदेशानुसार वह प्रत्येक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेंगें और लोसपा की नीतियों से अन्य लोगों को अवगत कराकर उन्हें पार्टी से जोड़ेेंगें। लोसपा के शहर अध्यक्ष बनने पर धर्मेन्द्र गुर्जर को बधाई देने वालों में प्रवीण भार्गव, मुकेश पाल, मनोज शर्मा, चन्द्रभान सिंह, कपिल ओझा, राजू यादव आदि सहित अन्य पार्टीजन शामिल है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!