शिवपुरी। समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी की वर्ष 2014-15 के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन गत दिवस गोकुलम मैरिज गार्डन शिवपुरी में किया गया।
जिसमें सर्वानुमति से अध्यक्ष के लिए प्रेरणा संाड को चुना गया जबकि सचिव के रूप में अनिल उपाध्याय मनोनीत हुए। कार्यकारिणी गठन में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में प्रो.हरीश अग्रवाल ग्वालियर तथा चुनाव अधिकारी विपिन शर्मा मौजूद थे व कार्यक्रम की अध्यक्षता पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने की। इन सभी अतिथियों के समक्ष नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें निवृत्तमान अध्यक्ष विजय जैन के स्थान पर अब प्रेरणा सांड अध्यक्ष, सचिव हेमन्त ओझा के स्थान पर अनिल उपाध्याय एवं कोषाध्यक्ष हरिशरण गुप्ता के स्थान पर अशोक अग्रवाल को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी को उनके पदीय दायित्व का बोध अतिथिद्वय द्वारा कराया गया और समस्त भारत विकास परिषद की टीम मिलकर नए पदाधिकारियों के साथ समाजेसवा व जनसेवा कार्येां में अपनी भागीदारी निभाऐंगे ऐसी आशा व्यक्त की।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।