ट्रक व कार की हुई भिंडत, बड़ा हादसा होने से टला

shailendra gupta
0
शिवपुरी। देहात थाना क्षेंत्र के आईटीआई के पास बीती रात एक ट्रक व कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में जहां कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं ट्रक का डीजल टैंक फूट गया।
टैंक फूटने के बाद डीजल रोड पर फैलने लगा जिसके चलते एहतिहात के तौर पर मौके पर फायर बिग्रेड को बुलाया गया। मामले की जानकारी मिलते ही टीआई देहात पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

रात को करीब 9 बजे आईटीआई के पास से एक ट्रक गुजर रहा था कि तभी सामने से आ रही एक सफेद रंग की कार जाकर सीधे ट्रक के डीजल टैंक से जा टकराई। इस जोरदार भिंड़त में कार चालक को मामूली चोटे आई जिसके चलते उसे ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं ट्रक का डीजल टैंक फूटने से पूरा डीजल रोड पर फैलने लगा। बाद में ट्रक चालक व क्लीनर ने फैलते हुए डीजल को वर्तनो में एकत्रित किया। घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो टीआई देहात संजीव तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए तथा मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।



Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!