शिवपुरी। भौंती थानांतर्गत ग्राम दुल्हई में एक महिला को उसके पड़ौसियों ने कीटनाशक खिलाकर कुंए में फेंक दिया। महिला को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है।
ग्राम दुल्हई निवासी दयावती पत्नी रामेश्वर लोधी उम्र 35 वर्ष का बीती रात अपने पड़ौसी कैलाश जाटव व उसकी पत्नी से विवाद हो गया था। इसी क्रम में आज जब वह अपने खेत पर काम कर रही थी तभी उक्त विवाद के चलते बालकराम लोधी ने अपने दो तीन साथियों के साथ मिलकर उसके हाथ पैर बांध उसे कीटनाशक पिला दिया और कुंए में फेंक दिया।
महिला को उसके परिजन इलाज हेतु भौंती ले गए जहां से उसे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। भौंती पुलिस का कहना है कि अभी थाने में मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है हालांकि बताया जा रहा है कि महिला को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।