शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेंत्र के पोहरी बायपास स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एक एटीएम मशीन को बीती रात अज्ञात चोरो ने तोड़कर उसमें से चोरी करने का प्रयास किया। पूरी घटना में एटीएम मशीन तो क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन चोर अपने मंसूबो में कामयाब नहीं हो सकें।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोहरी बायपास में स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम मशीन पर बीती रात अज्ञात चोरो ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की लेकिन चोर कामयाब नहीं हो पाए। सुबह आसपास व रोड से निकल रहे लोगो की नजर जब एटीएम मशीन पर पड़ी तो उन्होने बैंक प्रबंधन सहित कोतवाली पुलिस को सूचना दी जिस पर से पुलिस ने बैंक प्रबंधन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी के प्रयास तथा शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।