शिवपुरी। अमोला थाना अंतर्गत ग्राम उकायला में एक आदिवासी महिला के साथ निर्वस्त्र कर मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि घटना 15 फरवरी की बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ हरिजन एक्ट के तहत छेड़छाड़ व मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक उकायला में रहने वाली एक आदिवासी महिला का उसी गांव के टिल्लू ठाकुर व लाला ठाकुर सहित दो अन्य से स्वसहायता समूह के पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था। इसी विवाद के चलते 15 फरवरी को उक्त चारों लोगो ने महिला की जमकर मारपीट की। इस दौरान महिला नग्र अवस्था में अपनी जान बचाकर मौके से भागी। एक सामाजिक संस्था के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने यह मामला सोमवार को दर्ज किया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।