कैंसर से तंग वृद्धा ने की आत्मदाह

shailendra gupta
0
शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शक्तिपुरम खुड़ा में शनिवार की शाम एक वृद्धा ने अपने घर में ही आत्मदाह कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला विवेचना में ले लिया है। मृतक वृद्धा के पुत्र के अनुसार पिछले काफी समय उसकी मां कैंसर से परेशान थी।

पुलिस के अनुसार शक्तिपुरम खुड़ा क्षेत्र में संतोषी माता मंदिर के पीछे निवासरत बल्लो बाई (95) पत्नी जगराम चिड़ार ने शनिवार की शाम अपने ही घर के आंगन में केरोसिन डालकर आग लगा ली। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक वृद्धा के सबसे बड़े पुत्र हरिराम चिड़ार ने बताया कि उसकी मां बल्लो पिछले काफी समय से कैंसर से पीडि़त थी, जिसके कारण वह काफी परेशान रहने लगी थी। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।

जमीनी विवाद पर दो गुटों में खूनी संघर्ष

शिवपुरी। कोतवाली थानांतर्गत ग्वालियर वायपास के पास दो में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष हो गया जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दर्जन भर आरोपियों के खिलाफ बल्वा सहित मारपीट की धाराओं में आपराधिक प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

विवेकानंद कॉलोनी निवासी केके शुक्ला ने गुमान सिंह कुशवाह से उसके हिस्से की जमीन क्रय की थी उसे गुमान का भाई गोपी कुशवाह अपनी जमीन बता रहा था। इस कारण यह मामला न्यायालय में चला गया। इसी क्रम में आज केके शुक्ला जब अपने साथियों के साथ जमीन की सफाई करवाने पहुचे तो दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। उक्त झगड़े में के के शुक्ला व प्रेमसिंह कुशवाह घायल हो गए। पुलिस ने केके शुक्ला की शिकायत पर आरोपी प्रेम सिंह कुशवाह, क्षेत्रपाल कुशवाह, गोपीराम कुशवाह, मुकेश कुशवाह, विजय कुशवाह, प्रेमसिंह कुशवाह की पत्नी, गोपीराम की पत्नी निवासी कलक्टर कोठी के पास के खिलाफ तथा प्रेमसिंह कुशवाह की शिकायत पर आरोपी के के शुक्ला, मयंक शुक्ला व पांच छह अन्य आरोपियों के खिलाफ बल्वा सहित मारपीट की धाराओं में आपराधिक प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

घर में घुस कर महिला से छेड़छाड़

शिवपुरी। तेंदुआ थानांतर्गत ग्राम पिपरौदा में एक महिला के घर में घुस कर उसी के गांव के एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरौदा निवासी एक महिला अपने घर में संचालित दुकान पर बैठी हुई थी तभी वहां आरोपी लक्ष्मण धाकड़ आया और उससे बोला कि पानी पिला दे। जब महिला उसके लिए पानी लेने के लिए घर के अंदर गई तभी लक्ष्मण भी उसके पीछे घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!