शिवपुरी। शिवपुरी-झांसी फोरलेन मार्ग पर सलैया के पास संचालित एक ढाबे से मंगलवार की शाम वन टीम ने जंगली सूअर का मांस जब्त कर रसोईए को गिरफ्तार किया है। वन विभाग की टीम को आते देख होटल मालिक फरार हो गया।
सामान्य वन मंड़ल शिवपुरी के करैरा वन परिक्षेत्र के रेंजर विष्णु शर्मा ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि फोरलेन पर सलैया स्थित एक ढाबे पर वन्य प्राणी का शिकार कर उसका मांस बेचा जा रहा है। सूचना पर वन टीम बताए गए स्थान पर दबिश देने पहुंची। सलैया पर फोरलेन किनारे संचालित राजपूत ढावा पर वनटीम ने खोजवीन शूरू की तो वहां जंगली सूअर का मांस मिला।
वन विभाग की टीम ने इसे जब्त कर ढाबा पर काम करने वाले रसोईये नरेन्द्र जाटव को गिर तार कर लिया, जबकि ढाबा संचालक पंकज पुत्र सूरज सिंह लोधी भागने में सफल रहा जिसकी तलाश की जा रही है। बुधवार आरोपी रसोईये को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि इस इस ढावे पर जंगली जानवरो के मांस को पकाकर बेचने की शिकायते लगातार वन विभाग को प्राप्त हो रही थी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।