शिवपुरी। ग्वालियर से गुना की ओर जाने वाली पैसेंजर गाड़ी में रविवार को दो युवकों ने जमकर उत्पात मचाया और एक मूंगफली विक्रेता के दाने लूटकर पिटाई लगा दी। बाद में दोनों युवक ट्रेन से कूंदकर भागने लगे।
जिसमें से एक युवक को रेलवे पुलिस और कर्मचारियों ने पकड़ लिया जबकि दूसरा युवक खेतों से होते हुए भाग गया। पकड़े गए युवक के खिलाफ जीआरपी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
रविवार को सुबह 11 बजे ग्वालियर से गुना के लिए जाने वाली पैसेंजर गाड़ी शिवपुरी आई। रेल में रन्नौद के गिलटोरा गांव का रहने वाला युवक भूपेन्द्र पुत्र गोविंद सिंह जाट अपने एक मित्र के साथ सवार था। ट्रेन जब ग्वालियर से मोहना पहुंची तो उसमें एक मूंगफली विक्रेता गोलू यादव सवार हुआ। उसके बाद ट्रेन शिवपुरी के लिए रवाना हो गई। तभी भूपेन्द्र और उसके मित्र ने मूंगफली बेच रहे गोलू यादव की जमकर धुनाई लगा दी। जब ट्रेन शिवपुरी पहुंची तो गोलू ने मारपीट की जानकारी रेलवे पुलिस को दे दी। पीडि़त के पुलिस के पास जाते ही उत्पात कराने वाले दोनो युवक ट्रेन से कूंदकर भागने लगे जिसमें से भूपेन्द्र जाट को वहां मौजूद गार्ड और रेलवे पुलिस ने रेलवे क्रांसिग के पास पोहरी रोड पर पकड़ लिया। जबकि दूसरा युवक खेतों के रास्ते भागने में सफल रहा। पकड़े गए युवक को रेलवे पुलिस रेलवे थाने ले गई। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।