अवैध पेट्रोल स्टोर में लगी आग

shailendra gupta
0
शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया मे एक अवैध रूप से डीजल पेट्रोल के अवैध भंण्डारण मे अचानक किन्ही अज्ञात कारणो के चलते आग लग गई आग को बुझााने की चपेट मे आने से एक युवक बुरी तरह झुलस गया जिसे चिकित्सा के लिये शिवपुरी रैफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार अमोला थाना क्षेत्र की घटना है सोमवार की दोपहर करीव 1 बजे की है कि ग्राम सलैया के हाईवे चौराहे पर अवैध रूप से पेट्रोल डीजल भंण्डारण कर विक्रय का कार्य चल रहा था कि अचानक किन्ही कराणे के चलते भंण्डारण के कारण आग लग गई आग ने कुछ ही पल मे इतना भयानक रूप धारण कर लिया की पूरी दंकान व मकान मे आग भेल गई । इसी दौरान आग बुझाते समय मकान मालिक दिनेश लोधी बुरी तरह से घायल हो गया जिसे तुरंन्त आन फानन मे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया इस घटना की जानकारी ग्रामीणो द्वारा अमोला पुलिस को मिली तो तुरंन्त पुलिस द्वारा करैरा थाने को फोन पर सूचना दी तव जाके करैरा से फायरविग्रेट ने पहुच कर आग पर काबू पाया गया।

भण्डारण के कारण पूर्व मे भी हो चुकी है आग की घटना से मोत

विगत वर्षो पूर्व इसी ग्राम मे पेट्रोल डीजल के अवैध रूप से गोरख धंधा करने वालो के  भण्डारण मे आग लग जाने के कारण एक व्यक्ति की मोत हो चुकी है । इसके वावजूद भी केमीकल से पेट्रोल डीजल का बवैध रूप से विक्रय करने का गोरख धंदा पुलिय की सह पर सुचारू रूप से चल रहा है ं। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार होटलो पर बाहर से आने वाले टेंकरो से केमिकर सस्ते दामो मे लेकर गांव गाव चहुचाने का करोवार भी बडा फल फूल रहा है ।

चरवाहे को मारी गोली 4 भेड ले उडे बदमाश युवक घायल

शिवपुरी। थाना क्षेत्र अर्तगत आने वाले ग्राम गुल्टा के जंगल मे राजिस्थान से भेड व्यापारी को मोटर सायकल सवार अज्ञात बदमाशो के द्वारा गोली मार दी जिस्से कह बुरी तरह घायल हो गया घटना को अंजाम देने के पश्चात बदमाश 4 भेडो के लेकर रफुचक्कर हो गये । करैरा पुलिस ने अज्ञात अरोपियो के खिलाफ मामला जांच मे ले लिया है ।

जानकारी की अनुसार करैरा थाना क्षेत्र अर्तगत काने वाले ग्राम गुल्टा के जंगलो की घटना है कि सोमवार की सुवह 11 बजे फरियादी शिमला राम पुत्र शिवनाथ गुर्जर नि0 नीलंवा थाना रायपुर जिला पाली राजिस्थान अपनी भेडो को जंगल मे चरा रहा था। कि अचान 3 मोटर सायक पर सवार होकर 7 अज्ञात बदमाशो ने गोली चलाकर  हमला कर दिया जिस्से फरियादी की बाख मे गोली के छार्रे आ लगे जिस्से बह बुरी तरह घायल हो गया घायल अवस्था मे देख अरोपी फरियादी की 4 भेडो को अपनी मोटर सायकल पर ले उडे इस घटना की जानकारी फरियादी ने करैरा पुलिस को दी तो पुलिस ने फरियादी की रिर्पोट पर अज्ञात अरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच मे जुट गई है ।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!