सर्व ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह 30 मार्च को

shailendra gupta
0
शिवपुरी। सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बिरथरे ने बताया कि होली मिलन समारोह आयोजन 30 मार्च को ऋषि गार्डन में 4 बजे से किया जा रहा है। आयोजन के दौरान शिवपुरी शहर के सभी ब्राह्मण बंधुओं की सामाजिक विषयों पर चर्चा होगी और इसके बाद होली मिलन समारोह कार्यक्रम होगा।

श्री बिरथरे ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजिन करने के लिये कोशिश की गई थी। सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश संयोजक रामजी व्यास, विवाह समारोह समिति के संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा, सर्व ब्राह्मण समाज के जिला संयोजक डीएम शर्मा, विवाह समारोह समिति के अध्यक्ष कैलाश दुबे, ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र दुबे खजूरी, सर्व ब्राह्मण समाज की महिला अध्यक्ष सावित्री भटेले के साथ-साथ अन्य लोग ने बैठक में निर्णय लिया कि 30 मार्च को सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित कराया जाये। इसी तारत य में यह आयोजन किया जा रहा है।

जाट समाज का होली मिलन समारोह कल

शिवपुरी। जाट समाज कल्याण परिषद शिवपुरी के सौजन्य से 30 मार्च रविवार को शिवपुरी पब्लिक स्कूल शिवपुरी में सुबह 11 बजे होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जाट समाज के सभी समाज बन्धुओं से आग्रह है कि सभी आदरणीय बन्धु अधिक से अधिक सं या में होली मिलन समारोह में भाग लेने के लिए सादर आमंत्रित है।    

भदौरिया को अध्यक्ष बनने पर पैंशनर संघ ने दी बधाई

शिवपुरी। सेवा निवृत अधिकारी एवं कर्मचारी पेंशनर संघ द्वारा गत दिवस एक बैठक का आयोजन आदर्श नगर कॉलोनी स्थित धर्मेन्द्र शर्मा के निवास पर की गई। 5 अप्रैल को प्रांतीय अधिवेशन भोपाल में आयोजन की तैैयारी को लेकर बैठक आहूत की गई आयोजित बैठक में सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारियों भोपाल में अधिवेशन में जाने का आह्वान किया है। इसी क्रम में रिपू दमन सिंह भदौरिया को सेवनिवृत अधिकारी कर्मचारी संघ तहसील शाखा शिवपुरी एमएल पटसारिया जिलाध्यक्ष मप्र राज्य कर्मचारी संघ शिवपुरी एवं श्रीमती साधना गुप्ता द्वारा नियुक्त सर्व स मति से प्रस्ताव पारित किया गया। 


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!