22 वर्षीय नवविवाहिता को मेले से उठाया, जंगल में दो दिन तक गैंगरेप

shailendra gupta
0
शिवपुरी। मायापुर की हाट में आई एक आदिवासी महिला को उसके पति की बीमारी के नाम पर दो लोगों द्वारा धोखे से अपहरण कर लिया और ओल के जंगल मेें ले जाकर उसके साथ दो दिन तक सामूहिक दुष्कृत्य किया।

पीडि़ता ने सारा घटनाक्रम अपने परिजनों को बताया जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को शिकायत दर्ज कराई गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अजाक थाने में सामूहिक बलात्कार सहित हरिजन एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

ग्राम अमोहा बंजाई थाना खनियाधाना निवासी एक 22 वर्षीय आदिवासी महिला बीते दिनों अपने मायके सढ़ आई हुई थी, जहां से वह १० मार्च को मायापुर के हाट बाजार में आई थी। इसी दौरान वहां खिरिया खनियाधाना निवासी बृजेन्द्र पुत्र राजन यादव व रामपाल पुत्र कमला आदिवासी निवासी बंजाई मजरा अमोहा थाना खनियाधाना एक मोटर सायकल पर सवार होकर वहां आए और महिला से बेाले की उसके पति की तबीयत खराब है इसलिए उसे इलाज हेतु अस्पताल ले जा रहे हैं। उसके पति ने उन्हें बोला है कि वह तुम्हें लेकर अस्पताल पहुंच जाऐं। महिला यह बात सुनकर दोनों लोगों के साथ बाइक पर सवार हो गई। उक्त दोनों युवक उसे ग्राम खिरिया के पास ओल के जंगल में ले गए जहां उसके साथ दोनों ने १० व ११ मार्च को सामूहिक रूप से बारी बारी से बलात्कार किया।

अगले दिन उक्त दोनों पीडि़ता को गांव के चौकीदार के यहां छोड़ गए जिसने पीडि़ता को उसकी ससुराल पहुंचा दिया। पीडि़ता ने सारा घटनाक्रम अपने ससुराल वालों को बताया जिसके बाद पीडि़ता व उसका पति १५ मार्च को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के यहां पहुंचे और उन्हें सारा घटनाक्रम बताया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पीडि़ता को अजाक थाने भिजवाया जहां एएसआई सावित्री लकड़ा ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार सहित हरिजन एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!