लो अब तो एटीएम ही चोर हो गया

shailendra gupta
0
शिवपुरी। ना तो एटीएम बदला है और ना ही किसी व्यक्ति ने मेरे पैसे निकाले है फिर भी मेरे खाते से 25000 रू गायब हो गये है। बैक प्रबधंन कहता है कि पहले एफआई आर करा दो फिर देखते है।

यह अन्होनी हुई है शिवपुरी की शंकर कॉलोनी में रहने वाले दाताराम पुत्र चतुर सिंह धाकड़ के साथ, दाताराम धाकड़ का कहना है कि मैने 31 जनवरी की शाम करीब सवा सात बजे गुरूद्वारा वाली स्टैट बैंक की शाखा पर स्थित एटीएम से मैने 200 रूपये निकाले। लेकिन पैसा निकालने के बाद मेरी मोबाईल पर कोई भी पैसे निकालने का एसएमएस नही आया। मेेरे खाते का हिसाब दस मिनिट तक ही नही आया तो मैने एसबीआई के ही पुरानी शिवपुरी वाले एटीएम पर अपना बैलेंस चैक किया तो कोई भी मैसेसे प्राप्त नही हुआ।

अगले दिन सुबह 9 बजकर 24 मिनिट पर 200 रूपये का व 9 बजकर 40 मिनिट पर 25000 रूपये निकाले जाने को मैसेस प्राप्त हुआ। दाताराम ने मामले की जानकारी बैक प्रबंधन को दी। और कहा की मेरे खातें की डिटेल निकालकर दे। मेरा पैसा कैसे गायब हो गया है।

तो बैंक प्रबंधन ने कहा कि पहले पुलिस में एफआरआई करा कर दर्ज कराकर आए तब कु छ किया जाएगा। पुलिस और बैंक प्रबधन को सूचना देने पर भी अभी तक मेरा पैसा कहा गया काई जानकारी मेरे पास नही आई है।



Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!