शिवपुरी। आज सुबह अचानक बादलों की गर्जना के साथ बारिश और ओले पडऩे से मौसम फिर ठण्डा हो गया है और बारिश व ओले पडऩे से फसलों को काफी नुकसान पहुंचने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम में आए दिन बदलाव से मौसमी बीमारियां भी फैलने की आशंका भी बढऩे लगी है।
विदित हो कि जनवरी और फरवरी माह में कई बार मौसम की करवट से जहां मौसम गर्म रहा तो वहीं बारिश पडऩे से ठण्डक भी बढ़ी है। ऐसी स्थिति में दो माह से इस तरह के मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है। बेमौसम बारिश से जिलेभर के किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं। वहीं आज सुबह अचानक बारिश और ओले गिरने से किसानों की चिंता फिर बढ़ गई है।
वहीं आमजन मौसमी बीमारियों से घिरना शुरू हो गए हैं। कल तक जहां मौसम बिल्कुल साफ था। वहीं आज सुबह बादलों की गरज चमक के साथ ओले गिरने से ठण्ड का प्रकोप शुरू हो गया। जिन लोगों ने अपने गर्म कपड़े रख दिए थे। वह आज बढ़ी ठण्ड के कारण निकाल लिए गए और ठण्ड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते देखे गए।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।