तात्या का छबीना: पालकी में सवार होकर तात्या की प्रतिमा नगर में करेगी भ्रमण

शिवपुरी। इस शहर में आज तक यदि छबीना समारोह हुआ है तो केवल और केवल महाराजा माधौराव सिंधिया का। वो साल में एक बार रथ में सवार होकर अपनी प्रजा से मिलने निकलते थे, पहली बार इस शहर में अमर शहीद तात्याटोपे का छबीना समारोह होगा। उन्हें रथ में बिठाकर नगर भ्रमण पर लाया जाएगा।

प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम 1857 के महानायक क्रान्तिरत्न रामचन्द्र पाण्डूरंग राव (तात्याटोपे) के 200वे जन्म दिवस पर आज 6 जनवरी 2014 को शहीद तात्याटोपे समाधि स्थल पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जावेगा।

आयोजित कार्यक्रमों में ठीक 10 बजे ध्वजारोहण, सैन्य स मान और पुष्पांजलि का आयोजन तात्याटोपे की प्रतिमा के समक्ष किया जावेगा। इसके बाद समारोह स्थल पर दीप प्रज्जवलन के साथ प्रार्थना सभा का आरंभ होगा जिसमें भजन प्रस्तुति नगर के वरिष्ठ गायक कलाकार श्री आत्मानंद शर्मा के द्वारा की जावेगी। मु य वक्ता के उद्बोधन के उपरांत शहीदों के परिजनों व आगन्तुक अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर स मानित किया जावेगा। राष्ट्र के प्रति संकल्प और आभार प्रदर्शन के उपरांत सामूहिक गान के साथ कार्यक्रम अपनी पूर्णता पर पहुंचेगा।

इसी दिन स्वराज संस्थान भोपाल के द्वारा भी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। ठीक 11 बजे तात्याटोपे समाधि स्थल से एक शोभा यात्रा निकाली जावेगी। जिसमें तात्याटोपे की प्रतिमा को पालकी में रखकर नगर के मु य मार्गों से निकाला जावेगा। रात्रि को 8 बजे तात्याटोपे शौर्य गाथा पर आधारित श्री हरगोविंद विश्व सागर का आल्हा गायन होगा तथा रात्रि में 9 बजे से अखिल भारतीय कवि स मेलन का आयोजन भी किया गया है। 

जिसमें कानपुर से सुरेश अवस्थि, मुंबई से अशोक सुन्दरानी, मथुरा से मनवीर मधुर, उदयपुर से सिद्धार्थ देवल, नई दिल्ली से सुश्री शालिनी सरगम और शिवपुरी से अरूण अपेक्षित काव्यपाठ करेगें। इस अवसर पर स्वराज संस्थान जनसंपर्क विभाग और नगर के वरिष्ठ चित्रकार आजाद के साथ अन्य विभाग की सैन्य प्रदर्शनियां लगाई जावेगी।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!