परचून की दुकान से चोरी करने वाला पकड़ाया

0
शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र में जेल के पीछे दिन दहाड़े एक चोर ने परचूनी की दुकान से मोबाइल और नगदी पार कर लिए थे। उस चोर को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है और फरियादी की रिपोर्ट पर से चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वनाथ पुत्र रामभरोसी शिवहरे की परचूनी की दुकान जेल के पीछे स्थित है। 26 जनवरी को दोपहर के समय दुकान पर अपने बच्चे को बैठाकर बाजार गए हुए थे। तभी आरोपी दीपक कुशवाह नामक युवक दुकान पर पहुंचा और उसने बच्चे को चकमा देकर वहां से एक मोबाइल व गल्ले में रखे पांच हजार रूपये नगदी चोरी करके ले गया। बाद में इसकी शिकायत कोतवाली में की गई और पुलिस ने आज दीपक कुशवाह को गिर तार कर लिया और उससे पूछताछ में जुटी हुई है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!