शिवपुरी। इसे चोर गिरोह की करामात कहिए या सब्सिडी वाले सिलेण्डरों की जरूरत। अज्ञात व्यक्तियों के एक समूह ने ताला तोड़कर गोदाम से रसोई गैस के 24 सिलेण्डर चोरी कर लिए।
जिले के खनियांधाना कस्बे से 2 किमी दूर पनिहारा क्षेत्र में स्थित सिलेण्डरों के गोदाम में चोरों ने धावा बोल दिया और ताला तोड़कर वहां से 24 सिलेण्डर चोरी कर ले गए। पुलिस ने गोदाम संचालक की फरियाद पर से चोरों के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय शर्मा पुत्र रामकृष्ण शर्मा निवासी खनियांधाना का एलपीजी गैस सिलेण्डरों का गोदाम पनिहारा में स्थित है। बीते 28 और 29 की रात कोई अज्ञात चोरे ने गोदाम की शटर में लगा ताला तोड़ दिया और उसमें घुसकर 24 सिलेण्डर चोरी कर ले गए। कल सुबह जब चोरी की सूचना गोदाम मालिक को लगी तो उसने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।