शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र गधाई में पुलिस ने एक पीडि़त महिला की रिपोर्ट पर से आरोपी पति और सास के खिलाफ धारा 498 ए दहेज प्रताडऩा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़ता को उसका पति और सास पिछले एक वर्ष से दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहे थे और कल उसके पति ने उसकी लात-घूसों से मारपीट कर दी। जिससे व्यथित होकर उसने पुलिस की शरण ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दावरदेही दिनारा की विनीता का विवाह तीन वर्ष पहले गधाई के रहने वाले शिवकुमार जाटव के साथ हुआ। विवाह के बाद दो वर्षों तक तो उसके पति शिवकुमार और सास शांतिबाई ने उसे ठीक ढंग से रखा, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद दोनों आरोपियों के मन में दहेज के प्रति लोभ उत्पन्न हो गया और आए दिन दोनों आरोपी उस पर 20 हजार रूपये नगदी और एक मोटरसाइकिल लाने के लिए दबाव बनाने लगे।
यह सिलसिला पिछले एक वर्ष से लगातार जारी था और कल आरोपियों ने हद पार करते हुए विनिता को कमरे में बंद कर लात-घूसों से मारपीट कर दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। बाद में विनिता ने यह सूचना अपनी मां और पिता को दी। जिस पर उसकी मां ग्राम गधाई पहुंची और अपनी पुत्री को लेकर थाने पहुंच गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।