कोलारस। परमपूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या आर्यिका श्री १०५ प्रशान्तमती माताजी का ससंघ आगमन आज प्रात:काल कोलारस नगर में होगा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए पुलक जनचेतना मंच के सचिव शशांक जैन ने बताया गया कि पूज्य आर्यिका श्री प्रशान्तमती माताजी आज प्रात:काल इण्डेन गैस गोदाम से पदविहार करते हुए कोलारस नगर में मंगल प्रवेश करेंगी। जहां आर्यिकाश्री का मंगल आरती द्वारा स्वागत कर बैण्ड बाजों के साथ भव्य नगर प्रवेश कराया जायेगा।
इसके बाद एप्रोच रोड सदर बाजार होती हुई आर्यिकाश्री श्री चन्द्रप्रभु दिग बर जैन पंचायती बड़े मंदिर जी पहुंचेंगी। जहां प्रात: ९ बजे से उनके मंगल प्रवचन होंगे। समाज के सभी साधर्मीजनों से अपील है कि आज प्रात: कोलारस पब्लिक स्कूल के पासआर्यिकाश्री की आगवानी करने के लिए पहुंचें।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।