गर्ग परिवार का अन्नकूट संपन्न

shailendra gupta
शिवपुरी। तारकेश्वरी कॉलोनी में स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर गर्ग परिवार द्वारा पिछले दस वर्षों से लगातार अन्नकूट प्रसाद वितरण का कार्यक्रम कराया जाता आ रहा है।
इसी तारतम्य में कल गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर अन्नकूट का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भगवान शिव को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों का मंदिर पर तांता लगा रहा। अन्नकूट कार्यक्रम शाम 6 बजे से प्रारंभ होकर देर रात तक चला।

गर्ग परिवार के गणेश गर्ग, लाला गर्ग, देवेश गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष भगवान शिव का अभिषेक कर छप्पन भोग का आयोजन किया जाता है और मंदिर पर अन्नकूट का कार्यक्रम भी पिछले 10 वर्षों से निरंतर परिवार द्वारा आयोजित किया जाता आ रहा है। 

मंदिर की महिमा जानकर लोग अन्नकूट ग्रहण करने के लिए दूर-दूर से आते हैं। इसी प्रकार गुढ़ाल वाले बाबा दरबार में भी अन्नकूट का आयोजन हुआ।  इन दिनों अन्नकूट जारी होने का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है क्योंकि अक्सर बताया जाता है कि देवोत्थान एकादशी तक ही अन्नकूट किए जाते है लेकिन गत वर्ष देवोत्थान एकादशी के बाद भी कई दिनो तक अन्नकूट जारी रहा।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!