खेत पर काम कर रही महिला से छेड़छाड़

शिवपुरी। जिले के अमोला पुलिस थाना के ग्राम सिरसौद में अपने खेत पर काम कर रही महिला से पास के गांव के ही व्यक्ति ने बुरी नियत से छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर पास के खेत में काम कर रहे लोग वहां पहुंच गए तो आरोपी भाग निकला बाद मे पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसौद के हार में अपने खेत पर यह महिला काम कर रही थी उसका पति अर्जुन मंूगफ ली का सेम्पल लेकर दिखाने गया था महिला खेत पर अकेली थी कि तभी महिला को अकेला पाकर ग्राम टोड़ा पिछोर निवासी कल्ला सेन करीब शाम 5 बजे वहां आया और महिला से जबरदस्ती करने लगा उसी बीच महिला के हाथ पर भी उक्त आरोपी ने काट लिया। 

महिला के शोर मचाने पर पास के खेत में काम कर रहे संतोष लोधी, अर्चना लोधी सहित अन्य लोगों ने आकर महिला को बचाया। पति के आने पर महिला ने आप बीती पति को बताई जिस पर से थाना अमोला में आकर महिला ने अपने पति अर्जुन व ससुर दशरथ पाल के साथ जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। अमोला थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ  धारा 354 आई.पी.सी. के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।