कलेक्टर, एसपी ने पकड़ा अवैध वाहन

shailendra gupta
शिवपुरी-दूसरे प्रत्याशी की प्रचार सामग्री ले जाने वाले वाहन को कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने रंगे हाथों पकड़कर थाने में बंद कराया।
गत दिवस कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा विधानसभा क्षेत्र 26 पोहरी पिछोर के ग्रामीण अंचलों का भ्रमण के दौरान ग्राम गूढऱ, लखारी के बीच बिना नंबर की एक इंडिका विस्टा वाहन को चैकिंग के दौरान रोका गया। उक्त वाहन बिना अनुमति के एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार साहित्य वितरित कर रही थी। जबकि उस वाहन की सूचना या अनुमति रिटर्निंग अधिकारी से नहीं ली गई थी। जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस अधीक्षक के द्वारा गाड़ी के वाहन चालक के खिलाफ  पुलिस थाना खनियांधाना में प्रकरण दर्ज करा गाड़ी वाहन जप्त करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए।



Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!