शिवपुरी में प्रथम बार किया जायेगा नगर गजरथ का आयोजन

शिवपुरी-शिवपुरी के इतिहास में प्रथम बार श्री त्रैलोक्य महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन जैन धर्माबलंबी बंधु सामूहिक रूप से जिनेन्द्र भगवान की पूजा अर्चना करेंगे। उक्त विधान दिनांक 07 नवम्बर से प्रारंभ होकर 15 नवम्बर तक चलेगा।
इस विधान में भाग लेने के लिये इंद्र- इंद्राणी बनने के इक्छुक जैन बंधु अपने नाम 7 ता. तक नि:षुल्क लिखबा सकते हैं। दिनांक 07 नबम्बर को घटयात्रा परम पूज्य मुनि श्री कुंथुसागर जी महाराज के सान्निध्य में स्थानिय श्री चंद्रप्रभ जिनालय से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुयी विधान स्थल संजय लॉज कोर्ट रोड़ पर पहुंचेगी। जहंॉं ध्वजारोहण के साथ पात्रों का चयन होगा तथा मुनिश्री के मंगल प्रवचन होंगे। 

तत्पष्चात 08 ता. को पांडाल षु़द्धी, इंद्र प्रतिष्ठा के साथ विधान प्रारभं होगा। विधान में प्रतिदिन प्रात: 6 बजे से अभिषेक, षांतिधारा के साथ विधान प्रारंभ होगा तथा प्रात: 8:30 पर प्रतिदिन महाराज श्री के मंगल प्रवचन होंगे। सांयकाल 6 बजे से आचार्य भक्ति के साथ सामूहिक महाआरती होगी। इस आरती के पुण्र्याजक अपने घर से हाथी पर सबार होकर सकल समाज के साथ विधान स्थल तक पहुंचेगे।  उक्त विधान मेें बाहर से आने बाले सभी अतिथियों की भोजन व आवास की व्यवस्था नि:षुल्क रखी गई है। 

इस विधान का आयोजन सकल दिगम्बर जैन समाज षिवपुरी के द्वारा पूज्य मुनिश्री कुंथुसागर जी महाराज के सान्निध्य में प्रतिष्ठाचार्य ब्र. धीरज भैया राहतगढ़ बालों के द्वारा संपन्न कराया जायेगा। उक्त विधान में श्री चंद्रप्रभ जिनालय ट्रस्ट, पुलक जन चेतना मंच व बर्षायोग समिति शिवपुरी के सभी पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों ने सकल दिगम्बर जैन समाज से विधान में षामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!