रंजिशन झगड़े में युवक पर जानलेवा हमला

shailendra gupta
शिवपुरी। जिले के कई क्षेत्रों में यह सामने आया है कि पुरानी रंजिश के परिणाम काफी गंभीर होते है। ऐसा ही एक मामला जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरावदा में देखने को मिला। जहां रंजिशन झगड़े के परिणामस्वरूप एक युवक पर जानलेवा हमला बोला गया। इस हमले में घायल युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरावदा में कल पुरानी रंजिश के कारण हुए संघर्ष में एक व्यक्ति बृजमोहन पुत्र कल्ला रावत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। 

इस मामले में फरियादी बृजमोहन की आरोपीगण रमेश, गोपाल, दिलीप और भूरा से पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश के कारण कल आरोपीगण एकजुट होकर आए और उन्होंने घातक हथियारों से लेस होकर बृजमोहन पर हमला बोल दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!