जमीन जोतने को लेकर वृद्ध को कुल्हाड़ी से काटा, लाश कुऐं में फेंकी

shailendra gupta
शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम टपरियन में विगत दिवस खेत जोतने को लेकर हुए विवाद में एक वृद्घ को सात आरोपियों ने मिलकर कुल्हाड़ी से काट दिया और उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया। उसके बाद उसी के परिवार के पांच सदस्यों पर जानलेवा हमला बोल दिया जिससे वह सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बने हुए हैं, पुलिस ने इस मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर से सभी आरेापियों के विरूद्घ धारा 302,307, 147, 148, 149, 506बी, 323, 294 के तहत प्रकरण पंजीबद्घ कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरवान सिंह लोधी पुत्र रायसिंह लोधी उम्र 60 वर्ष निवासी टपरियन का खेत गांव में मौजूद है जिस पर गांव के हरकान लोधी, मानसिंह लोधी, पप्पू, पर्वत,मुकेश, लीलावती और गुडिय़ा जबरन कब्जा करना चाह रहे थे और खेत को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा था। इसी बीच विगत 22 जून को रात्रि 11 बजे सभी आरोपी हरवान के खेत पर पहुंच गये और खेत जोतना शुरू कर दिया जब यह जानकारी खेत मालिक हरवान लोधी सहित उसके परिवार के सदस्य नरेन्द्र, मुनीराम, फूलसिंह, सुनीता और तख्तसिंह को लगी तो वह उन्हें रोकने के लिए खेत पर जा पहुंचे जहां दोनों के बीच मुंहवाद हो गया और धीरे-धीरे यह मुंहवाद मारपीट मे बदल गया।

बाद में आरोपी पक्ष ने खेत मालिक सहित उसके परिवार पर लाठी और कुल्हाडिय़ो ंसे हमला बोल दिया और सभी आरोपियों ने खेत मालिक हरवान लोधी को घेर लिया और उसे कुल्हाड़ी से काट दिया। बाद में उसे खेत में बने कुएं में फेंक दिया, इसके बाद सभी आरोपियों ने मृतक के परिवार के सदस्यों पर भी जानलेवा हमला कर दिया। जिससे नरेन्द्र, मुनीराम, फूलसिंह, सुनीता और तख्तसिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना घटित होने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गये। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गये और कुएं में पड़े शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!