मुख्यमंत्री शिवपुरी के अल्प प्रवास पर

shailendra gupta
शिवपुरी -मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अल्प प्रवास पर शिवपुरी पधारे। उनका विमान द्वारा दोपहर 12.40 पर शिवपुरी हवाई पट्टी पर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री ने लगभग 12.55 पर अटल ज्योति अभियान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हैलिकॉप्टर के द्वारा दतिया के लिए प्रस्थान किया। उनके साथ मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ला भी थे।

हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वागत के लिए विधायक शिवपुरी माखनलाल राठौर, विधायक पोहरी प्रहलाद भारती, विधायक कोलारस देवेन्द्र जैन, जिला पंचायत के अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, पूर्व विधायक गणेशराम गौतम, पूर्व विधायक नरेन्द्र विरथरे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रिशिका अनुराग अष्ठाना के अलावा, जगराम सिंह यादव, अनुराग अष्ठाना, सुशील रघुवंशी, भागीरथ कुशवाह, ओम प्रकाश शर्मा, जनपद अध्यक्ष गगन खटीक, पूर्व मंत्री और सी.सी.बी. बैक के चेयरमेन भैया साहब लोधी, जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती नवप्रभा पटेरिया, जिला पंचायत सदस्य दिनेश लोधी, अन्य गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारियों के आलावा कलेक्टर आर.के.जैन, अपर कलेक्टर दिनेश जैन, तहसीलदार आर.ए.प्रजापति, मुख्य वन संरक्षक आर.डी.मेहला उपस्थित थे। सभी ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

हवाई पट्टी पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखण्ड की चारों धाम की यात्रा पर मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के बारे में चिंता करते हुए कहा कि वे संस्कृति मंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा के नेतृत्व में एक अधिकारियों का दल हरिद्धार भेज रहे है। जो चारों धाम की यात्रा में फंसे तीर्थ यात्रियों को हर तरह का सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के लगभग तीन हजार यात्री इस यात्रा में फ ंसे हुए है। उनके लिए प्रदेश की ओर से 5 करोड़ रूपयें की सहायता राशि भेजी गई है। इसके साथ ही भोपाल में कुछ हेल्पलाईनें भी खोली गई है। जिसके माध्यम से चारों धाम की यात्रा पर गए यात्रियों के परिजन संपर्क स्थापित कर अपने परिजनों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। स्थानीय विधायक माखनलाल राठौर ने मड़ीखेड़ा जलावर्धन परियोजना की पूर्णता में आ रही कठिनाईयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और आ रही कठिनाईयों को दूर करने का अनुरोध किया।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!