रास्ते में खड़े ट्रेक्टर को लेकर विवाद, चली गोली

shailendra gupta
शिवपुरी। जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र ग्राम देवपुर में कल दोपहर रास्ते में खड़े ट्रेक्टर को हटाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें आरोपी पक्ष ने गोलियां चलाईं, लेकिन गोली से कोई हताहत नहीं हुआ तो आरोपी पक्ष ने लात-घूसों और लाठियों से फरियादी की ठुकाई लगा दी।
जिससे तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपियों के विरूद्ध धारा 336, 341, 323, 294, 506 बी, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी शिवदयाल यादव पुत्र दयाराम यादव उम्र 38 वर्ष निवासी देवपुर का टे्रक्टर रास्ते में खड़ा हुआ था। जिसे हटाने को लेकर आरोपी रोशन सिंह का विवाद शिवदयाल से हो गया। बाद में आरोपी रोशन सिंह ने अपने परिवार के अन्य सदस्य मुकेश, साहब सिंह और भूरा को बुला लिया और आरोपियों ने कट्टे से फायर कर दिया। जिससे पूरे गांव में दहशथ फैल गई। लेकिन गोली किसी को नहीं लगी और बाद में सभी आरोपियों ने मिलकर शिवदयाल की लाठी और लात-घूसों से मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!