टाटा 407 की टक्कर से बाईक सवार की मौत

shailendra gupta
शिवपुरी/ करैरा- जिले के करैरा क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम सिल्लारपुर के निकट एक बाईक सवार को टाटा 407 के वाहन चालक ने जोरदार टक्कर दे मारी जिससे घटनास्थल पर ही बाईक सवार ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना के बारे में स्थानीय नागरिकों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करते हुए विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सिल्लारपुर में क्रेशर से हुई आमदनी को लेकर लौट रहे पनिहार निवासी सलीम पुत्र मुंशी खां उम्र 45 वर्ष अपनी टीव्हीएस बाईक्र क्रमांक एम पी 07 एम.जे.3957 पर सवार होकर करैरा की ओर जा रहा था कि तभी ग्राम सिल्लारपुर के निकट तिराहे पर एक टाटा 407 डीसीएम वाहन के चालक ने अनियंत्रित रूप से वाहन चलाते हुए सलीम को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही सलीम ने दम तोड़ दिया। 

ग्राम सिल्लारपुर में इस घटना को लेकर लोगों ने वाहन चालक को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह घटना के बाद मौके से भाग खड़ा हुआ। इसके बाद स्थानीय नागरिकों ने तुरंत पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी और पुलिस ने बायरलैस के द्वारा टाटा 407 वाहन के नं.की जानकारी अन्य थानों को दी। बताया जाता है कि सलीम ठेकेदार रणवीर सिंह के क्रेशर से वसूली का काम करता था और आज वह वसूली की राशि लेकर वापस जा रहा था कि तभी यह घटना घटित हो गई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करते हुए विवेचना शुरू कर दी है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!