इंदु शुक्ला सनाढ्य ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष बने

शिवपुरी। शहर के वीर सावरकर पार्क में सनाढ्य ब्राह्मण समाज की बैठक में सनाढ्य ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र दुबे ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें शहर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी, साहित्याकार एवं मप्र पंजीयन विभाग कार्यपालिक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष इंदकुमार शुक्ला इंदु का सनाढ्य ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।

श्री शुक्ला के मनोनयन पर संपूर्ण सनाढ्य ब्राह्मण समाज में हर्ष व्याप्त है। इस मौके पर श्री शुक्ला को समाज के लोगों ने बधाईयां दी हैं। बधाई देने वालों में एलएल दीक्षित विवाह समिति के कैलाश दुबे, डॉ. एएल शर्मा, डॉ. संध्या भार्गव, पुरूषोत्तमकांत शर्मा भटनावर, उमाकांत शर्मा, योगेश खैमरिया, राजेन्द्र पिपलौदा, सावित्री पटेल, द्वारिका भटेले, ऊषा शर्मा, लक्ष्मी शुक्ला, नीलू शर्मा, उमा शशी पाराशर, आदि  उपस्थित हैं।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!