बहू ने कराया ससुरालीजनों पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज

shailendra gupta
शिवपुरी । कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर शिवपुरी के रहने वाले ससुरालीजनों पर दो लाख रूपये दहेज मांगने ओर प्रताडि़त करने का मामला दर्ज कराया है। उक्त महिला को उसके ससुरालीजनों ने पीडि़त महिला को ससुराल से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी पति, सास, ससुर और देवर के विरूद्ध भादवि की धारा 498, 34 का मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुना जिले की रहने वाली रामदुलारी का विवाह 3 साल पहले शिवपुरी फतेहपुर में रहने वाले विजय सोनी के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय तक तो ससुरालीजनों ने उसे ठीक ढंग से रखा, लेकिन उसके बाद से वह उससे दो लाख रूपये दहेज के रूप में मांगने लगे और न देने पर उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया और उसे घर से निकाल दिया।

 जिसकी शिकायत रामदुलारी ने गुना जिले के आरोन थाने में की। जहां पुलिस ने जीरो पर कायमी कर शिवपुरी कोतवाली के लिए पहुंचा दी। कोतवाली पुलिस ने कल महिला के बयान लेकर आरोपी पति विजय सोनी, ससुर हरिवल्लभ सोनी, सास आशाबाई और देवर नीरज के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!