रोटरी क्लब ने पिलाई बच्चों को पोलियो की दवा

shailendra gupta
शिवपुरी- कोई भी बच्चा पोलिया की खुराक से वंचित ना रह जाए इसके लिए समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब शिवपुरी भी अग्रणी रही। इसके लिए रोटरी क्लब अध्यक्ष राजेश जैन पत्ते वाले एवं सचिव अमिताभ त्रिवेदी सहित रोटरी क्लब के नंदकिशोर राठी, अजय बिंदल, सर्वेश अरोरा, आशीष जैन, मुकेश जैन, अनिल ठाकुर, जिनेश जैन, परमानन्द खण्डेलवाल, डॉ.सुशील वर्मा आदि पदाधिकारी व सदस्यगण स्थानीय वर्मा नर्सिंग होम विष्णु मंदिर छत्री रोड पर पहुंचे और 0 से 5 बच्चों के लिए पल्स पोलियो शिविर लगाकर शिविर में आए सभी बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई।


इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष राजेश जैन व सचिव अमिताभ त्रिवेदी ने कहा कि विकलांगता अपने आप में सबसे बड़ा अभिशाप है और शिवपुरी शहर ही नहीं बल्कि पूरे देश मे कोई भी बच्चा पल्स पोलियो की खुराक से वंचित ना रहे ऐसी रोटरी क्लब की अपील है ताकि कोई भी बच्चा विकलांगता के साथ अपना जीवन ना जी पाए। इस अवसर पर रोटरी क्लब ने पल्स पोलियो अभियान में आने वाले सभी बच्चों को टॉफी, गुब्बारे व खिलौने देकर उन्हें दवा पिलाई साथ ही हर अभिभावक से आग्रह किया कि वह स्वयं इस अभियान में जुड़कर पोलिया के लिए अन्य बच्चों व उनके अभिभावकों को प्रेरित करें ताकि कोई भी बच्चा इस दो बंूद जिंदगी की से बचा ना रह जाए। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!