कलियुग का पुजारी मासूम बालिका को ले भागा

shailendra gupta
शिवपुरी-भगवान की पूजा करने वाले पुजारी के मन में ईश्वर भक्ति ना पनप पाने का कारण ही यह था कि वह आए दिन मंदिर के पुजारी के लिए खाना बनाने आने वाली नाबालिग बालिका पर अपनी बुरी नियत रखता था जब पुजारी का मंदिर की पूजा से मोहभंग हुआ तो उसने अपने हैवानियत का असर दिखाया।

जिसका परिणाम यह हुआ कि मंदिर में प्रतिदिन पुजारी व भगवान के भोग को भोजन बनाने वाली नाबालिग बालिका को लेकर मंदिर का पुजारी भाग गया। बीते दो दिनों से बालिका के परिजन उसे ढूंढने का लाख प्रयास कर रहे थे लेकिन जब पता चला कि मंदिर का पुजारी भी गायब है तो परिजनों पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सिरसौद पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरसौद के माँ शेरावाली मंदिर में पिछले सात-आठ साल से एक बाबा आकर सेवा करने लगा था। सिरसौद निवासियों के अनुसार बाबा वसेश्वर गिरी गोस्वामी मंदिर में अधिकांश समय साधनारत रहता था इस कारण उसके प्रति ग्रामीणों में आस्था बढ़ गई थी। उक्त बाबा के लिए खाना बनाने हेतु 13 वर्षीय बालिका माया (बदला हुआ नाम) पुत्री रामरतन सेन आती थी। 

रोजाना की तरह 13 दिसम्बर को भी वह मंदिर परिसर में स्थित बाबा की कुटिया में खाना बनाने के लिए आई, लेकिन इसके बाद वह अपने घर नहीं पहुंची। शाम को बालिका के परिजन उसे ढूंढ़ते हुए मंदिर पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिली। बाबा को तलाश किया गया तो वह भी गायब था। 14 दिसम्बर को भी माया के घरवालों ने उसकी तलाश की जब वह नहीं मिली तो अमोला थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंदिर से बाबा भी गायब है वह कहां का रहने वाला है और कहां से आया है किसी को पता नहीं है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!